पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह। दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र सिग्रामपुर चौकी के ग्राम सिंगपुर अवैध रूप से पटाखे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। यहां अवैध रूप से फैक्ट्री बना रखी थी जहां दिवाली से पहले पटाखे बनाने का काम हो रहा था। पुलिस की टीम ने यहां छापा मारा तो बिना लाइसेंस के पटाखा बनाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।दिवाली से पहले पटाखाें को स्टोर करने की प्लानिंग पुलिस ने नाकामयाब कर दी। पटाखों के अवैध कारोबार के लिए सिंगपुर ग्राम में एक बार फिर पुलिस की छापामारी में पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश हो गया। एक व्यक्ति पकड़ा गया। 49 हजार पटाखा सहित विस्फोटक सामग्री और अधबने पटाखे सुतली बम निर्माण सामग्री बरामद हुई है। दीपावली पर सप्लाई करने के लिए पटाखे तैयार किए जा रहे थे सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढे ने बताया सूचना तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास नायब तहसीदार राजेश साहू की मौजूदगी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
HIGHLIGHTS