एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात का विरोध, विधायक अभिलाष पांडे ने दर्ज कराई शिकायत

By: PalPal India News
October 23, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। हिंदी धारावाहिक की मशहूर निर्माता और निर्देशक एकता कपूर जिनके धारावाहिकों की चर्चा पूरे विशव में है लेकिन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के द्वारा निर्देशित वेब सीरीज गंदी बात का विरोध शुरू हो गया है। उत्तर मध्य क्षेत्र के भाजपा विधायक अभिलाष पांडे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदन महल थाने पहुंचकर इस वेब सीरीज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और इसे बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि पैसे कमाने की दौड़ में समाज के सामने अश्लीलता परोसना सरासर गलत है और वे सरकार के सामने भी इस पर विरोध दर्ज कराएंगे।

HIGHLIGHTS

  • एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात का विरोध।
  • विधायक अभिलाष पांडे ने दर्ज कराई शिकायत।
  • सरकार के सामने भी विरोध दर्ज कराने का ऐलान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *