पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रिलायंस जियो के पास अपने यूजर्स के लिए एक बहुत ही खास रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप भी जियो का लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत काम की हो सकती है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान मौजूद हैं जिसमें यूजर्स को कम खर्च में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
जियो ने जबसे अपने प्लान महंगे किये है तबसे जिओ के ग्राहकों में कमी आई है जिसके बाद अब जिओ अपने नए नए रिचार्ज प्लान्स लेकर आ रहा है जिसमें अपने अलग-अलग यूजर्स के लिए लिस्ट में सस्ते से लेकर महंगे हर तरह के प्लान्स को लिस्ट में ऐड कर रखा है। रिचार्ज प्लान्स की कीमतें महंगे होने के बाद यूजर्स लंबी वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान्स की तलाश कर रहे है।
एक ऐसा ही रिचार्ज प्लान जियो लेकर आया है जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ साथ आपको अधिक डेटा मिलता है। कंपनी एक सस्ते प्लान में रेगुलर डेटा के साथ यूजर्स को 20GB डेटा एक्स्ट्रा ऑफर कर रही है। मतलब यह ऐसा प्लान है जो लंबी वैलडिटी चाहने वाले और अधिक डेटा इस्तेमाल करने वाले दोनों तरह के यूजर्स के लिए परफेक्ट है। आइए जानते है ये प्लान क्या है?
जियो ने रिचार्ज प्लान्स महंगे करने के बाद कई सारे ऐसे प्लान्स निकालना शुरू किया है जिसके बाद जिओ के ग्राहकों को थोड़ी राहत मिल रही है। इसी प्लान्स में एक प्लान है 899 रुपये का रिचार्ज प्लान। इसमें यूजर्स को 28 दिन या 84 दिन नहीं बल्कि 90 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। आप एक रिचार्ज प्लान्स से ही पूरी 3 महीने के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं।
यह प्लान अधिक डेटा उपयोग करने वालों के लिए सबसे अच्छा प्लान है। इसमें आपको 90 दिन के लिए 180GB डेटा मिलता है। आप हर दिन 2GB तक हाई स्पीड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको कंपनी पूरी वैलिडिटी में कुल 20GB डेटा एक्स्ट्रा देती है। इस तरह प्लान में आपको कुल 200GB डेटा मिल जाता है।