पलपल इंडिया प्रतिनिधि,शिवपुरी। शिवपुरी जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की पाइप लाइन फटने से एक मरीज की मौत हो गई। ऑक्सीजन पाइप लाइन में तेज धमाके की आवाज से जिला अस्पताल में भगदड़ मच गई। अटेंडर अपने मरीजों को वार्डों से निकालकर अस्पताल परिसर से बाहर भागने लगे। धमाके की आवाज से जिला अस्पताल में करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ये पता लगाया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर की पाइप लाइन कैसे फटी।
HIGHLIGHTS