पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दिल्ली। दीवाली समारोह के दौरान दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुट आपस में भिड गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसके बाद से यूनिवर्सिटी में तनाव का माहौल है। इस बीच दिल्ली पुलिस की भारी संख्या को गेट नंबर 7 के पास तैनात कर दिया गया है।
दरअसल दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में मंगवार की रात दीवाली सेलिब्रेशन के दौरान विवाद देखने को मिला। इस दौरान एबीवीपी से जुड़े कुछ छात्र दीवाली समारोह के लिए दिए जला रहे थे और रंगोली बना रहे थे। इस दौरान दूसरे छात्र समूह को इससे आपत्ति हुई और उन्होंने सजावट को तोड़ दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारी संख्या में जामिया के गेट नंबर 7 पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
JMI एबीवीपी अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मंगलवार शाम दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष करते हुए जामिया के विद्यार्थी उल्लसित थे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण चल रहा था. इसी बीच लगभग रात 8 बजे कार्यक्रम स्थल पर बाहरी तत्वों ने फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाए. इसके साथ ही दीपोत्सव के दीप तोड़ दिए और रंगोली भी मिटा दी और छात्रों से मारपीट करने लगे.
दीवाली को लेकर जामिया में मारपीट
छात्रों के अनुसार एक समुदाय के लोग ‘जय श्री राम’ के नारे लगाकर भगवान राम के वनवास के बाद अयोध्या में आगमन को दिवाली के रूप में मनाने के लिए नारे लगा रहे थे, जिसके जवाब में दूसरे समुदाय ने ‘फिलिस्तीन जिंदाबाद’ और ‘अल्लाहु-अकबर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. देखते ही देखते नारेबाजी ने मारपीट का रूप ले लिया और कैंपस में अशांति देखी गई।
एबीवीपी के दीवाली सेलिब्रेशन के कॉल के बाद जामिया के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बीती रात जामिया के कैंपस में दीवाली सेलिब्रेशन के दौरान छात्रों के 2 गुटों के बीच झड़प देखने को मिली। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर दीवाली सेलिब्रेशन की यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इजाजत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि यूनिवर्सिटी के बाहर दीवाली सेलिब्रेशन की पुलिस ने कोई इजाजत नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक यह हंगामा कैंपस के 7 नंबर गेट के पास हुआ है। बता दें कि इस दौरान दोों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई है।