पलपल इंडिया प्रतिनिधि,उज्जैन। उज्जैन रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल के एक्स छात्रों ने स्कूल की छात्राओं व टीचर के फोटो से छेड़छाड़ कर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों पर आईटी एक्ट के तहत सिविल लाइन थाना में प्रकरण दर्ज किया है.
दरअसल मामला उज्जैन का है जहाँ सेंट मैरी स्कूल के छात्रों ने स्कूल की छात्राओं और अपनी टीचर की फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया. जिसके बाद सभी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. हालाकिं पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में भी ले लिया है और सभी से पूछताछ की जा रही है. इनमें एक आरोपी नाबालिग है 8 से 10 फरियादियों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था. आरोपी एक ग्रुप बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते थे.
HIGHLIGHTS