आमिर खान और सूर्या साथ में करेंगे गजनी 2 की शूटिंग, हिंदी-तमिल दोनों में होगा डबल धमाल

By: PalPal India News
October 24, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। आमिर खान अपने फैंस के लिए ‘गजनी का सीक्वल लेकर आने वाले है, गजनी 2 का तमिल वर्जन भी आएगा जिसके लीड रोल में तमिल के जाने माने एक्टर सूर्या नजर आयेंगे। फिल्म की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ये भी डिस्कशन चल रहा है कि तमिल वर्जन के साथ ही हिंदी वर्जन को भी रिलीज किया जाएगा।

साल 2008 में आमिर खान की फिल्म गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया था फिल्म ने करीब 100 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब 16 साल बाद फिल्म के सीक्वल बनने की खबरें आ रही हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि फिल्म का हिंदी वर्जन और तमिल वर्जन दोनों ही साथ में शूट होंगे. आमिर खान प्रोड्यूसर मधु मंटेना और अल्लू अरविंद से फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं. प्रोड्यूसर्स ने आमिर को एक आइडिया दिया है, पर आमिर ने सबसे पहले स्टोरीबोर्ड डेवलप करने की गुजारिश की है। वहीँ अल्लू अरविंद ने साउथ स्टार सूर्या के साथ तमिल में ‘गजनी 2’ बनाने की प्लानिंग की है और सूर्या ने इसके बारे में खुलासा भी किया है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, Suriya ने हैरान होते हुए कहा, ‘लंबे समय के बाद अल्लू अरविंद उस विचार (सीक्वल के लिए) के साथ आए और पूछा कि क्या यह संभव होगा। मैंने निश्चित रूप से कहा, सर, हम इसके बारे में सोच सकते हैं। हां, बात शुरू हो गई है, चीजें प्रक्रिया में हैं। ‘गजनी 2′ बन सकती है।’

फाइनल स्क्रिप्ट का है इंतजार

आमिर और सूर्या दोनों ही इस प्रोजेक्ट के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं, लेकिन दोनों को फाइनल स्क्रिप्ट का इंतजार है। स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है और 2025 के मिड तक ये फाइनल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *