पुलिस हेल्पलाइन पर मैसेज भेज सलमान से 5 करोड़ रूपए की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By: PalPal India News
October 24, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बिश्नोई गैंग के नाम पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर मैसेज भेज सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को वर्ली पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सब्जी विक्रेता के तौर पर हुई है।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बारे में बताया गया की  वह जमशेदपुर का रहने वाला है और सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन (24) है। आपको बता दे कुछ दिन पहले ही मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर अभिनेता सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग वाला एक धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब वर्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए झारखंड की एक अदालत में पेश करेगी। रिमांड मिलने के बाद उसे मुंबई लाया जाएगा।

धमकी के बाद आरोपी ने भेजा ‘माफी’ वाला मैसेज

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने झारखंड में उस नंबर का पता लगाया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी गईं। लेकिन मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी मोबाइल फोन नंबर से एक ‘‘माफी’’ वाला मैसज मिला जिसमें लिखा था कि गलती से ऐसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *