पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह। दमोह जिले के पटेरा थाना अंतर्गत पुलिस के आरक्षक को शराब तस्करी करते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने पकड़ा है। जिनकी फोर व्हीलर गाड़ी मैं 20 पेटी अवैध शराब पकड़वाने का काम भगवती मानव कल्याण संगठन बटियागढ़ एवं पटेरा के कार्यकर्ताओं ने किया है। भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया आरोपी पुलिस आरक्षक अजय यादव महाकाल ढाबा पर थोक और फुटकर शराब बेचने का काम करता था। दूसरा आरोपी राजेंद्र यादव की फोर व्हीलर गाड़ी में भारी मात्रा में शराब तस्करी करते हुए पकड़े गए क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब सप्लाई किए जाने की खबर भगवती मानव कल्याण संगठन सदस्यों को लगी तो घेराबंदी करते हुए पुलिस के सहयोग से उक्त शराब पकड़वाई है।
संगठन सदस्यों का आरोप है पुलिस आरक्षक अजय यादव पुलिस की बर्दी पहने अपनी फोर व्हीलर गाड़ी में अवैध शराब सप्लाई करते हुए बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात्रि 2:00 बजे पकड़ा गया है। फोर व्हीलर में 20 पेटी अवैध शराब सहित आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
HIGHLIGHTS