आज गूगल का होमेपगे देखा क्या? गूगल ने केके की याद में बनाया डूडल

By: PalPal India News
October 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। अपनी आवाज से लोगों दिलो पर छाने वाले कृष्णकुमार कुन्नाथ (केके) की याद में आज गूगल ने डूडल बनाया है। Google Doodle ने आज दिवंगत गायक केके को सम्मानित किया है, गूगल ने आज ही के दिन को क्यूँ चुना आईये जानते है।

दरअसल 1996 में आज ही के दिन फिल्म माचिस के गाने “छोड़ आए हम” के साथ प्लेबैक सिंगर के रूप में केके ने अपने करियर की शुरुआत की थी। केके का जन्म दिल्ली में 23 अगस्त 1968 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोरीमल कॉलेज से पढ़ाई की थी। केके ने संगीत में अपने करियर की शुरुआत 1994 में उन्होंने कई भारतीय कलाकारों को एक डेमो टेप भेज की , जिसके बाद उन्हें पहली बार एक विज्ञापन के लिए जिंगल्स गाने का मौका मिला।

साल 2000 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम के “तड़प तड़प” गाने के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था. 2009 में फिल्म बचना ऐ हसीनों के “खुदा जाने” गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक– पुरुष स्क्रीन अवार्ड मिला। हिंदी सिनेमा में केके ने 1999 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम के “तड़प तड़प” से शुरुआत की। उसी साल उन्होंने अपना पहला एल्बम “पल” रिलीज किया, जिसमें शामिल कई हिट गानों ने उन्हें तुरंत सुर्खियों में ला दिया। केके ने हिंदी के अलावा केके ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली और गुजराती फिल्मों में गाने गाए हैं।

केके का जन्म 23 अगस्त 1968 को नई दिल्ली में हुआ था (KK Date of Birth). वे एक हिंदू मलयाली  परिवार से ताल्लुक रखते थें। उनके माता-पिता सी. एस. मेनन और कुनाथ कनकवल्ली थें (KK Parents)। उनकी स्कूली शिक्षा दिल्ली के माउंट सेंट मैरी स्कूल से हुई थी और किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की थी। केके ने 1991 में अपने बचपन की दोस्त, ज्योति से शादी की (KK Wife). उनका एक बेटा नकुल कृष्ण कुन्नाथ और एक बेटी है जिसका नाम तमारा कुनाथ है।

31 मई 2022 को केके कोलकाता के विवेकानंद कॉलेज में एक इवेंट में परफॉर्म करने के दौरान हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *