पलपल इंडिया प्रतिनिधि,रीवा। रीवा में एक नौजवान शख्स की मौत का बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. सभी आपस में मौत जैसी अनहोनी घटना से बेखबर होकर बातचीत कर रहे थे तभी प्रकाश नाम का शक्श गश खाकर जमीन पर ढेर हो गए. इससे पहले की मौके पर मौजूद साथी कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो गई. आनन फानन में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दिल का दौरा होना बताया जिसकी चलते प्रकाश की मौत हुई.
फिलहाल इस घटना ने ना सिर्फ लोगो को हैरान कर दिया बल्कि युवाओं को झकझोंर कर रख दिया है.
HIGHLIGHTS