पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपए का गांजा बरामद

By: PalPal India News
October 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। इस समय नशा के तहत लगातार पुलिस कारवाइयां कर रही है पर कहीं ना कहीं अपराधी इतने शातिर दिमाग के हैं कि वह अपराध को छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसी के तहत गढ़ा पुलिस ने मुखबिर के बताए अनुसार जगह पर छापा मार कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीँ आरोपियों के पास से 1 लाख 55 हजार रूपये का गांजा जप्त किया है,थाना प्रभारी गढ़ा नीलेश दोहरे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का जिसके घुंघराले बाल है सफेद रंग की शर्ट पहने हुये काले रंग के बैग में शराब रखे हुये शैलपर्ण गार्डन रोड देवताल में खडा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। जहां मुखबिर के बताये हुलिये का लड़का दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम अनुराग ठाकुर बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर बैग के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला।

एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 3 किलो 808 ग्राम गंजा कीमती लगभग 75 हजार रूपये का होना पाया गया। बही इसी प्रकार मदनमहल दरगाह के पास दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का लड़का खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनू सिंह राजपूत बताया जो तलाशी लेने पर ट्राली बैग में पीले एंव गुलाबी रंग के पैकेट में प्लास्टिक के थेले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 3 किलो 960 ग्राम कीमती लगभग 80 हजार रूपये होना पाया गया ।

दोनों आरोपियों से 7 किलो 768 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 55 हजार रूपये का जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी की गई है।

HIGHLIGHTS

  • पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • डेढ़ लाख रुपए का गांजा बरामद
  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *