ट्रेन की चपेट में आने से लोको निरीक्षक जितेंद्र नाथ शुक्ला की मौत, निरिक्षण दौरे पर निकले थे लोको निरीक्षक

By: PalPal India News
October 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,सतना। सतना में रेल विभाग के डीआरआई एके श्रीवास्तव का आज निरीक्षण था। इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सतना रेलवे स्टेशन के लोको निरीक्षक जितेंद्र नाथ शुक्ला की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। हादसा मझगवां रेलवे स्टेशन में हुआ। इस घटना के कारण सतना जंक्शन के सभी रेलवे कर्मचारी लामबंद होकर अधिकारियों पर संवेदनहीनता का आरोप लगा रहे हैं। बतादें कि जितेंद्र नाथ शुक्ला की मौत के बाद निरीक्षण कर रहे अधिकारि लाश को छोड़कर लौट आए, जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब डीआरआई ए के श्रीवास्तव रेल स्टाफ के साथ मझगवां रेलवे स्टेशन निरीक्षण के लिए पहुंचे तभी अचानक पटरी पार कर रहे जितेंद्र नाथ शुक्ला ट्रैक पर आ रही ट्रेन को नहीं देख पाए और यह हादसा हो गया।

अधिकारियों का दल सतना लौट आया लेकिन डेड बॉडी मझगवां रेलवे ट्रैक पर ही पड़ी रही। इस बात से नाराज होकर सभी रेलवे के कर्मचारी लाम बंद हुए और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीबद्ध करने की मांग करने लगे। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रेलवे पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

HIGHLIGHTS

  • ट्रेन की चपेट में आने से लोको निरीक्षक जितेंद्र नाथ शुक्ला की मौत।
  • रेल विभाग के डीआरआई एके श्रीवास्तव के निरीक्षण के दौरान घटना।
  • अफसरों के खिलाफ लामबंद हुए रेल कर्मचारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *