अगर कांग्रेस का विधायक आया तो एक ईट नहीं लगेगी समझ लेना आप सब-कार्तिकेय शिवराज सिंग चोहान

By: PalPal India News
October 25, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर अब राजनीति चरम पर पहुंच गयी है. इसी बीच केन्द्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंग चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे एक चुनावी कार्यक्रम में कुछ ऐसा कह कह गए जिसके बाद उनके बयान को लेकर हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है.

दरअसल कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहाँ की अगर उन्नीसा-बीस हुआ तो हम किस मुंह से अपने नेताओं के पास काम कराने जाएंगे। अगर गलती से भी कांग्रेस का विधायक आ जाता है तो एक ईंट गांव में नहीं लगने वाली है, समझ लेना आप सब

कांग्रेस के कई दिग्गज डेटा उन्हें नसीहत देने लगे हैं. एमपी कांग्रेस के बड़े नेता ने उन पर पलटवार करते हुए कार्तिकेय सिंह को नसीहत दी है.

दिग्विजय सिंह ने क्या दी नसीहत?

एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के इस बयान पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर उन्हें नसीहत दी है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “कार्तिकेय अभी से इस प्रकार का भाषण ना दो. अपने पिता शिवराज सिंह चौहान जी से सीखो. लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों मिलकर भारत निर्माण में सहयोग करते हैं.”

उन्होंने कहा कि 10 साल तक मैं मुख्यमंत्री रहा, लेकिन मैंने इस प्रकार की भाषा का कभी उपयोग नहीं किया. आपके पिता गवाह हैं. पंचायत राज कानून में निर्माण काम करने के जिम्मेदार सरपंच की होती है, ना कि विधायक की. आप तो अभी ना सरपंच हैं ना विधायक. आप मेरे पुत्र नहीं पौत्र समान हैं. यह मेरी राय है. आप मानें ना मानें, आप जानें. जय सियाराम.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *