पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह। बटियागढ़ थाना क्षेत्र बरा अवदापुर से मोहनपुर में तेरहवीं में शामिल होने जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई शादपुर के गांव के पास शाम के समय यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें कुल 31 लोग घायल बताए जाते हैं जिसमें 27 महिलाओं में से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा तीन छोटी बच्चियां और चार पुरुष भी घायल हैं। चालक सहित तीन लोग इस दुर्घटना में चोटिल हुए हैं।हादसे की खबर लगते हीमड़ियादो सिंगपुर सरपंच प्रतिनिधि महेंद कटारे के द्वारा निजी वाहनों से घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद बटियागढ़ लाया गया।
जहाँ पर घायलो का उपचार जारी 8 महिलाओं की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया बता दें रजपुरा थाना क्षेत्र के शादपुर में टेक्टर ट्राली पलटने का भीषण हादसा हुआ है। घायलों में महिलाएं पुरुष बच्चे की चीख पुकार मच गई थी घायलों को स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए लाया गया है।
HIGHLIGHTS