पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कहीं आप भी तो नहीं ले रहे ये दवाएं अगर ले रहे है तो अभी छोड़े केंद्रीय औषधि नियामक प्राधिकरण (CDRA) ने बाजार में उपलब्ध इन दवाओं की गुणवत्ता के बारे में गंभीर चिंता जताते हुए इन्हें हानिकारक बताया है। रिपोर्ट में कुल 49 दवाओं के बारे में बताया गया है, जो क्वालिटी टेस्ट में फेल रही हैं। इस लिस्ट में अल्केम हेल्थ साइंस, एरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स और हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स जैसी फेमस कंपनियों के कई प्रोडक्ट्स शामिल हैं।
आपको बता दे व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाली अल्केम हेल्थ साइंस, एरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स और हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स जैसी फेमस कंपनियों के कई प्रोडक्ट्स के आलावा Shelcal 500, combination drug Pan D और लाइफ मैक्स कैंसर लेबोरेटरीज द्वारा निर्मित Vitamin D3 की गोलियां भी टेस्ट में फेल रही हैं। कुल 49 दवा नमूनों को “Not of Standard Quality” करार दिया गया है, जिसमें पैरासिटामोल, ऑक्सीटोसिन और फ्लुकोनाज़ोल जैसी जानी-मानी दवाएं भी शामिल हैं। CDRA के क्वालिटी टेस्ट में लगभग 3,000 नमूनों को शामिल किया गया था, जिसमें से 1.5% को घटिया पाया गया।