डुमना एअरपोर्ट के बाद अब गुजरात राजकोट के 10 होटलों में बम रखने की मिली धमकी

By: PalPal India News
October 26, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बीते कुछ समय से देश के कई क्षेत्रों में बम होने की लगातार खबरें मिल रही हैं। हालही में देश की अलग-अलग एयरलाइन कंपनियों की अलग-अलग उड़ानों को बम से लगातार उड़ाने की धमकी दी जा रही है। लेकिन अभी तक यह धमकी केवल कुछ विमान तक सीमित थीं, लेकिन अब दिन प्रतिदिन धमकियों के मामले बढ़ते जा रहे है।

गुजरात के राजकोट में 10 होटलों में बम रखने की धमकी मिली है। इस धमकी से भरा मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सघन जांच भी की लेकिन जांच के अंत में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिलने पर पुलिस और होटल मालिकों ने राहत की सांस ली है।

बम की धमकी के कई मामले

बम की धमकियों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, जिसे लेकर देश की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है। इन धमकियों की जब भी जांच की जा रही हैं तो ये धमकियां फर्जी साबित हो रही हैं। हालही में कुल 27 विमानों में बम होने की धमकी मिली थी। बम की धमकियों के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। इनमें मध्यप्रदेश का जबलपुर डुमना एअरपोर्ट भी शामिल रथ।

25 अक्तूबर को कुल 27 विमानों में बम होने की धमकी मिली थी। इस कारण कुछ विमानों की लैंडिंग कराई गई वहीं कुछ विमानों के उड़ान में देरी हुई। जिन 27 विमानों में बम की धमकी मिली, उनमें स्पाइसजेट के 7, इंडिगो के 7, एयर इंडिया के 6 और विस्तारा के 7 विमान शामिल हैं। स्पाइसजेंट की उड़ान संख्या UK106, UK110, UK116, UK121, UK123, UK146, UK158 को बम से उड़ाने की धमकी मिली। वहीं एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI105, AI101, AI103, AI116, AI309, AI111 में बम होने की सूचना मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *