उज्जैन के महाकाल मंदिर में 24 घंटे मिलेगा लड्‌डू प्रसाद, ATM जैसी मशीन से निकलेंगे पैकेट

By: PalPal India News
October 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मप्र के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में लड्डू प्रसादी अब श्रद्धालुओं को 24 घंटे मिल सकेगी। इसके लिए महाकालेश्वर मंदिर में एटीएम जैसी मशीन लगाई जा रही है, जिसमें क्यूआर कोड स्कैन करते ही या कैश​डालते ही लड्डू प्रसादी का पैकेट मशीन से बाहर निकलेगा। फिलहाल, प्रायोगिक रूप से शुरुआत में दो मशीनें मंगवाई गई हैं, जो जल्द ही काम करना शुरू कर देंगी। यह सुविधा देश के किसी भी अन्य मंदिर में उपलब्ध नहीं है। श्रद्धालुओं को 100 ग्राम का पैकेट 50 रुपये, 200 ग्राम का पैकेट 100 रुपये में, 500 ग्राम का पैकेट 200 रुपये और एक किलो का पैकेट 400 रुपये में मिलेगा।

HIGHLIGHTS

  • उज्जैन के महाकाल मंदिर में 24 घंटे मिलेगा लड्‌डू प्रसाद
  • ATM जैसी मशीन से निकलेंगे पैकेट
  • Qr कोड स्कैन करते ही या कैश डालते ही निकलेंगे लड्डू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *