पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। त्यौहार शुरू होते ही मिठाईयां खरीदने लोग बाजार निकल परते है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मिठाइयों में से कीड़े निकल रहे है। आपको बता दे यह दीनदयाल चौक स्थित एक रेस्टोरेंट का विडियो है जहाँ मिठाइयों में से कीड़े निकलने पर हडकंप मच गया हालाँकि पल पल इंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
दीपावली पर्व पर मिठाइयों की दुकान से मिठाई खरीदना अब खतरे से खाली नहीं रह गया है हाल ही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ग्राहक मिठाई की दुकान पर पहुंचा और उसने मिठाई को तोड़कर उसमें कीड़े दिखाए। ये वीडियो दीनदयाल चौक स्थित एक बड़े नामचीन मिष्ठान विक्रेता के यहां का बताया जा रहा है जहां ग्राहक ने जमकर हंगामा किया।
HIGHLIGHTS