पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नगर निगम के कर्मचारी वेतन नहीं मिलने के चलते आज नगर निगम कार्यालय में निगम आयुक्त के ऑफिस में पहुंचे। जहां निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने को लेकर चर्चा की उन्होंने बताया कि वे नगर निगम में काम करते हैं। जिनमें स्वास्थ्य विभाग राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभाग सम्मिलित है लेकिन कर्मचारियों को दिवाली के पूर्व वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते कर्मचारियों में नाराजगी भी है सफाई कर्मचारी संघ के राकेश बजारे ने बताया कि कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते कर्मचारी नाराज है निगम आयुक्त से चर्चा भी की है नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया कि इस माह का वेतन दिया जा चुका हुआ। कर्मचारी कह रहे दीपावली के पूर्व एडवांस वेतन दिया जाए कर्मचारियों को सितम्बर का वेतन दिया जा चुका है अक्टूबर का वेतन 1 से 3 तारीख में दिया जाएगा।
HIGHLIGHTS