पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने नोएडा सेक्टर-39 से गिरफ्तार कर लिया है। उसे अब अपने साथ मुंबई ले गई। मुंबई में ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को भी दी गई है। सलमान के साथ ही जीशान सिद्दीकी को भी जान से मारने को बोला गया है। पैसे की भी डिमांड की गई। आपको बता दे धमकी जीशान के फोन में दी गई है। हालाकिं धमकी देने वाले शख्स को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई पुलिस की टीम ने नोएडा सेक्टर 39 से मोहम्मद तैयब गुरफान खान को गिरफ्तार किया है। गुरफान यूपी के बरेली का रहने वाला है। उसने ही जीशान सिद्दीकी के दफ्तर में फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी।
गुरफान दिल्ली में रह कारपेंटर का काम करता है। हालांकि, आरोपी गुरफान की गिरफ्तारी नोएडा से हुई है। गिरफ्तारी से कुछ समय पहले ही मुंबई पुलिस ने नोएडा पुलिस को जानकारी दी थी। अब पुलिस उसके अन्य साथियों व गैंग के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है।
आरोप गुरफान खान ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी के साथ ही जीशान सिद्दीकी को फोन कर पैसे की डिमांड भी की थी। आरोपी ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की बात कही थी। अब मुंबई पुलिस की टीम ट्रांजिट रिमांड पर इसे लेकर नोएडा से मुंबई के लिए रवाना हो गई है।