पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रामपुर के पास कार रोककर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेनू केलकर नाम की महिला जब कार से जा रही थी। तभी एक स्थानीय युवक ने बेसबॉल के डंडे से कार में तोड़फोड़ की और महिला के सिर पर भी वार कर दिया। महिला ने इसकी रिपोर्ट रामपुर चौकी में दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उस युवक से उसका मकान का विवाद चल रहा है जिसे लेकर उसने हमला किया है।
HIGHLIGHTS