पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। राजस्थान के सीकर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक बस पुलिया से टकरा गई, और 12 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दे ये हादसा सीकर में लक्ष्मणगढ़ के पास हुआ है। यह बस सालासर की तरफ से आ रही थी लेकिन बस पुलिया से टकरा गई और इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई यात्रियों की हालत गंभीर है। घायलों को लक्ष्मणगढ़ अस्पताल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।