साउथ एक्टर दर्शन को मिली 6 हफ्तों की जमानत,फैन की हत्या करने का आरोप है दर्शन पर

By: PalPal India News
October 30, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। साउथ एक्टर दर्शन थोगुदीपा को कर्नाटक हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। बुधवार को कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। बताया जा रहा है की एक्टर 6 हफ्तों तक इलाज के लिए बाहर रहेंगे।

आपको बता दे दर्शन और उनके दोस्तों के साथ कुल 15 लोगों पर एक फैन की हत्या का आरोप है। ये हत्या जून के महीने में हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में दर्शन और उनके दोस्तों को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए 6 हफ्तों की जमानत दे दी है।

कोर्ट ने बुधवार को सुनाया फैसला

दर्शन के वकील ने कोर्ट में मंगवार को दलील दी थी कि दर्शन के दोनों पैरों में सुन्न होने जैसी हरकतें हो रही हैं। वकील ने कहा था कि मैसूर में एक प्राइवेट अस्पताल में दर्शन का इलाज कराना होगा। वहीं इस मामले में पब्लिक प्रोसीक्यूटर ने विरोध किया था। जिसमें कहा गया था कि दर्शन का इलाज बैंगलुरु में भी किया जा सकता है। इससे पहले एक मेडिकल बोर्ड को दर्शन की स्थिति का जायजा लेना चाहिए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को फैसला नहीं सुनाया था। जिसके बाद आज बुधवार को हाईकोर्ट ने दर्शन को 6 हफ्तों की जमानत देते हुए फैसला सुनाया। अब दर्शन 6 हफ्तों तक अंतरिम जमानत पर रहेंगे। इस दौरान मैसूर में अपने पैर की सर्जरी कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *