कंगुवा फिल्म के एडिटर निषाद युसूफ की मौत, सदमे में परिजन, शोक में इंडस्ट्री

By: PalPal India News
October 30, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। साउथ सिनेमा के मशहूर एडिटर निषाद यूसुफ ने बुधवार तड़के आत्महत्या कर ली है।निशाद यूसुफ कोच्चि में पनमपिल्ली नगर में स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

43 वर्षीय निषाद मलयालम और तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध फिल्म एडिटर थे। निषाद की आत्महत्या की खबर ने सबको शोक में डूबा दिया है। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि निषाद ने बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से कूदकर अपनी जान दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

साउथ इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

बता दें कि निषाद यूसुफ मलयालम और तमिल सिनेमा में एक लोकप्रिय फिल्म संपादक थे। उन्होंने थल्लुमाला, अंडा, वन, सऊदी वेल्लाक्का और एडिओस अमीगोस जैसी अच्छी फिल्मों पर काम किया है। निषाद तमिल फिल्मों के बड़े एडिटर्स में गिने जाते थे। निषाद ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों की एडिटिंग भी की थी। इतना ही नहीं निषाद की फिल्म कंगुआ भी अगले महीने 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को भी निषाद ने ही एडिट किया था। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार सूर्या लीड रोल में हैं। साथ ही बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

कर्मचारी संघ केरल (FEFKA) ने की मौत की पुष्टि

केरल फिल्म कर्मचारी महासंघ निर्देशक संघ ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर उनके निधन की पुष्टि की। फिल्म निकाय ने मशहूर संपादक की तस्वीर साझा की और मलयालम में लिखा, “फिल्म संपादक निशाद यूसुफ का निधन, जिन्होंने बदलते मलयालम सिनेमा के समकालीन भविष्य को निर्धारित करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई, ऐसी बात नहीं है जिसे फिल्म जगत तुरंत स्वीकार कर पाएगा। FEFKA निर्देशक संघ की ओर से संवेदनाएं।” फिल्म कर्मचारी संघ केरल (FEFKA) के निदेशक संघ ने निषाद के निधन की पुष्टि कर दी है। निषाद की मौत के दीपावली के त्योहार की चमक फीकी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *