पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में दीपावली के पर्व पर वही दीपक जलाए जाएंगे जो बंदियों के द्वारा बनाए जा रहे हैं। दर्जनों बंदी मिट्टी के दीए बनाने के काम में जुटे हुए हैं और दिन रात मेहनत कर दिए बना रहे हैं। जेल अधिकारी भी इस काम में उनकी पूरी मदद कर रहे हैं जेल अधिकारियों का कहना है कि बंदियों के बनाए दीपक न केवल नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में उपयोग किए जाएंगे बल्कि उन्हें स्टॉल लगाकर बाहर भी बेचा जाएगा ताकि बंदियों कि कला सबके सामने आ सके और बंदियों को भी इससे आर्थिक फायदा हो सके।
HIGHLIGHTS