पलपल इंडिया प्रतिनिधि,महाराष्ट्र । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता परेश धननी को दिल का दौरा पड़ गया। परेश धननी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि डोक्टरों ने बताया की यह दिल का दौरा मामूली था। अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी कराई गई और अब उनकी हालत स्थिर है।
आपको बता दे गुजरात कांग्रेस नेता परेश धननी महाराष्ट्र के नासिक में पार्टी के चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि गुजरात कांग्रेस के नेता परेश धननी ने राजकोट से बीजेपी के पुरुषोत्तम रुपाला के खिलाफ हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव लड़ा था। पुरुषोत्तम रुपाला क्षत्रियों पर अपनी विवादास्पद टिप्पणियों पर असंतोष का सामना कर रहे थे।