गांजा तस्कर पुलिस गिरफ्त में, 6 किलो 195 ग्राम गांजा जब्त

By: PalPal India News
October 30, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं थाना बरगी की टीम द्वारा 6 किलो 195 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया है। क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का उम्र लगभग 20 वर्ष का पीले रंग की टीशर्ट एवं कैमोफलैज लोवर पहने है हुये। अपने पास एक लाल नीले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गंजा रखे खडा होकर बरगी वायपास पर बस या ग्राहक का इंतजार कर रहा है। यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा। सूचना पर तत्काल योजनाबद्ध तरीके से क्राईम ब्रांच एवं थाना बरगी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान बरगी वायपास सिवनी से जबलपुर रोड़ एन एच 34 नर्मदा ढाबा के पास दबिश दी गई।

जहाँ मुखबिर के बताये हुलिये का लड़का खडा दिखा जो पुलिस केा देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम हर्ष द्विवेदी उर्फ पंडित बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर लोवर की जेब में एक सेमसंग कम्पनी का मोबाइल तथा लाल नीले रंग के बैग में सैलो टेप से चिपके हुये 2 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। जिसकी तौल करने पर 6 किलो 195 ग्राम गांजा कीमती लगभग सवा लाख रूपये का होना पाया गया। जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

HIGHLIGHTS

  • गांजा तस्कर पुलिस गिरफ्त में, 6 किलो 195 ग्राम गांजा जब्त।
  • क्राइम ब्रांच एवं बरगी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
  • बरगी बायपास पर ग्राहक के इंतजार में खड़ा था आरोपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *