पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। भ्रष्टाचार का नमूना देखने हो तो सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड में बाजणा मठ के पास बनी। इस संजीवनी क्लिनिक को देखिए चौंकाने वाली बात है की लाखों रुपए की लागत से बनी इस नई बिल्डिंग का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ और इसमें दरारें आनी शुरू हो चुकी है। संजीवनी क्लीनिक के लगभग हर कमरे में दरारें देखी जा सकती है, जो साफ तौर पर इशारा कर रही हैं कि इसके निर्माण में न केवल घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया। बल्कि निर्माण के नाम पर ठेकेदार ने लीपा पोती कर इस बिल्डिंग को खड़ा कर दिया उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि जिस इंजीनियर ने इस बिल्डिंग के बनने के बाद इसे पास किया और ठेकेदार का पेमेंट कराया उसने बिना किसी जांच पड़ताल के ही ठेकेदार को क्लीन चिट दे दी।
HIGHLIGHTS