पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में लगातार हो रही हाथियों की मौत की घटना के बाद अब जंगली हाथियों का रुख रहवासी इलाकों की तरफ हो रहा है। दो दिन पूर्व में चंदिया वन परिक्षेत्र के देवरा ग्राम में बेकाबू हाथियों ने एक ग्रामीण को कुचल कर मौत की घाट उतार दिया था। अब उन्ही बेकाबू हाथियों की एंट्री कटनी जिले के बड़वारा वन परिक्षेत्र में हो चुकी है। मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे जोगिया ग्राम मे 2 ग्रामीणों को आदमखोर हाथी ने खदेड़ दिया। वही सैकड़ो की तादात में ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर शोर शराबा करना शुरू कर दिया जिसके बाद हाथि छोटी महानदी को पार कर बड़वारा वन परिक्षेत्र के ग्राम विलायत कला के खेतों में पहुंच गए। फिलहाल वन विभाग और स्थानीय पुलिस वन्य प्राणी हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
HIGHLIGHTS