भारतीय रेलवे से जुडी बड़ी खबर! नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन पर फायरिंग, मचा हडकंप

By: PalPal India News
November 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,ओडिशा। ओडिशा में चलती ट्रेन पर फायरिंग की घटना सामने आई है। ट्रेन के ऊपर कई राउंड गोलियां दागी गई हैं। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। (आरपीएफ) और (जीआरपी) मामले की जांच में जुटे हुए हैं। ट्रेन नंबर 12816 है।

आईये बताते है क्या है पूरा मामला?

ओडिशा में बदमाशों ने चलती ट्रेन नंदनकानन एक्सप्रेस पर गोलियां चलाई हैं।यह घटना आज सुबह 9.25 बजे घटी। बताया जा रहा है की ट्रेन चरंपा रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही थी। ट्रेन प्रबंधक से शिकायत मिलने के बाद भद्रक जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। ये गोलीबारी गार्ड के वैन डिब्बे की ओर की गई थी, जिसमें किसी भी यात्री के बैठने की जगह नहीं थी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारी अभी भी यह जांच कर रहे हैं कि गोलीबारी किसने की और इनका मकसद क्या था।

पहले भी बम की खबरों से हडकंप मचा हुआ था’

जैसा की कई दिनों से हम अलग-अलग रेलवे स्टेशनों और एअरपोर्ट पर बम की धमकी मिली होने की सुचना मिल रही थी। हालही में बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में बम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया था।

उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन नंबर 12565 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना से खलबली मच गई थी और आरपीएफ और जीआरपी पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वाड के साथ ट्रेन की अलर्टनेस के साथ चेकिंग की थी। हालांकि बाद में कुछ भी नहीं मिली और ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी के बाद रवाना की गई।

One response to “भारतीय रेलवे से जुडी बड़ी खबर! नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन पर फायरिंग, मचा हडकंप”

  1. […] में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. प्लेटफॉर्म और […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *