मन्नू लाल ट्रस्ट हॉस्पिटल में हंगामा, दवा दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद

By: PalPal India News
November 5, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। मन्नू लाल ट्रस्ट अस्पताल में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया। जब अस्पताल की दवा दुकान में कुछ लोगों ने विवाद किया इसे लेकर काफी देर तक वहां हंगामें की स्थिति बनी रही। मन्नू लाल ट्रस्ट हॉस्पिटल में दवा की दुकान चलाने वाले अशोक साहू ने आरोप लगाया कि मानसी चनपुरिया ने बाउंसरों के साथ दवा दुकान में न केवल तोड़फोड़ की बल्कि उनके और कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। उन्हें मन्नू लाल अस्पताल से 5 करोड रुपए लेने हैं और मानसी चनपुरिया चाहती हैं कि बिना पैसे लिए दुकान खाली की जाए। इसी को लेकर वे विवाद कर रही है हंगामे की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत कराया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

HIGHLIGHTS

  • मन्नू लाल ट्रस्ट हॉस्पिटल में हंगामा
  • दवा दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद
  • मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *