पलपल इंडिया प्रतिनिधि,शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल से एक चोंका देने वाला मामला सामने आया। एक युवक रोहन बर्मन ने बड़े ही चाव से पिज्जा पैक कराया और घर ले गया। जब घर पहुंचा और डिब्बा खोला तो हैरान रह गया। पिज्जा में कुछ ऐसा था, जिसे देख युवक के रोंगटे खड़े हो गये।
मध्य प्रदेश के शहडोल में रोहन बर्मन एक दुकान से पिज्जा को पैक कराकर अपने घर पहुंचा और जब उसने जैसे ही डिब्बा खोला तो उसके पिज्जा में कीड़े रेंग रहे थे। पैकेट खोलते ही पिज्जा में एक कीड़ा दिखा, इसके बाद पिज्जा को ठीक से देखा तो स्लाइस में एक और कीड़ा था। ताज्जुब की बात यह है कि दोनों कीड़े जिंदा थे और रेंग रहे थे। हालांकि इस मामले में पिज्जा की दुकान के संचालक का कहना है कि ये एज साजिश है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कहना है कि इस मामले में अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अगर आप भी चाव से पिज्जा खाते हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। ये खबर आपके लिए चेतावनी हो सकती है कि बिना देखें कुछ भी ना खाएं।
रोहन ने कहा कि डिब्बा खोलते ही मन में पिज्जा को लेकर एक डर सा बैठ गया। डिब्बे और स्लाइस में जिस तरह कीड़े रेंगते मिले, उसे देखकर मैं अंदर तक सिहर गया। उन्होंने कहा कि अगर डिब्बे में कीड़ा नहीं दिखा होता तो शायद मैं पिज्जा के अंदर कीड़े चेक नहीं करता और खाना शुरू कर देता। रोहन ने लोगों से अपील की है कि पिज्जा खाना छोड़कर अपने घर का खाना खाएं तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
इस पूरे मामले में डी लाइट काफी एंड रेस्टोरेंट के संचालक राज कुमार यादव का कहना है कि ये उनको फंसाने की साजिश है। पिज्जा में कीड़े निकलना संभव ही नहीं है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामला सामने आने के बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। इस मामले में पीड़ित रोहित बर्मन, दुकान संचालक राज कुमार यादव और C.M.H.O डॉ राजेश मिश्रा का बयान भी सामने आया है।