पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ के एक साथ रिलीस होने पर एक बड़ा क्लैश सामने आया था लेकिन अब एक और मेगा क्लैश आने वाला है। इस क्लैश में आमने सामने आने वाली थ विक्की कौशल और अल्लू अर्जुन की फिल्म लेकिन रिलीज से पहले ही इन दोनों फिल्मो में बड़े बदलावों की चर्चा हो रही है।
विक्की कौशल की अगली फिल्म ‘छावा’ बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है और इस छावा की रिलीज डेट 6 दिसंबर को पहले ही तय कर दी गई थी लेकिन अब नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि फिल्म को टाला जा सकता है। कयास ये भी लगाये जा रहे है की फिल्म के लिए नई रिलीज डेट तय की जा सकती है। इसकी वजह भी सामने है, ‘पुष्पा 2: द रूल’ के साथ फिल्म का क्लैश हो रहा है, इसी को देखते हुए रिलीज डेट में बदलाव का विचार सामने आआ है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ का सिक्वल है। ऐसे में अगर क्लैश होगा तो विक्की कौशल की फिल्म को कमाई के मामले में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मिड-डे की एक नई रिपोर्ट में सामने आया कि ‘छावा’ के निर्माताओं ने क्लैश और संभावित व्यावसायिक प्रभाव से बचने के लिए अपनी रिलीज की तारीख बदलने का फैसला किया है। इसके अलावा वे पहले की रिलीज डेट चुनने की अधिक संभावना रखते हैं, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी जल्द ही एक नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। नतीजतन अल्लू अर्जुन स्टारर बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज का आनंद लेगी, जिसका बड़ा फायदा इसे मिलेगा।