पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारतीय क्रिकेट टीम के विख्यात गेंदबाज हरभजन सिंह अब फिल्मी सफर की शुरूआत कर रहे हैं। हरभजन अपनी फिल्म ‘सेवियर’ से सिनेमा जगत में कदम रखने जा रहे है इस फिल्म में हरभजन अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। हरभजन सिंह ने बुधवार को इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया है।
भारतीय विश्वकप जीतने वाले टीम का हिस्सा रह चुके पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की गेंदबाजी पूरे वर्ल्ड में विख्यात है। अपनी बॉलिंग से दुनियाभर के बल्लेबाजों के दिलो में खौफ भरने वाले हरभजन सिंह आज भी लोगों के दिलों पर राज करते है। हरभजन सिंह अब फिल्मी दुनिया में अपनी पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। हरभजन अब फिल्मी पर्दे पर अपना प्रदर्शन करते नजर आने वाले हैं। हरभजन सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।
इस फिल्म की अगर बात करें तो हरभजन सिंह मेन रोल में नजर आने वाले है। हरभजन ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, ‘डायरेक्टर जॉन और उनकी टीम के साथ काम करके काफी मजा आया। फिल्म सेवियर एक मजेदार मनोरंजन कहानी होने वाली है। तैयार हो जाइये।’ इस फिल्म में हरभजन सिंह भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।