सिहोरा को जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोरो शोरो पर उठी

By: PalPal India News
November 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। सिहोरा को जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ चुकी है। इसे लेकर आज पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक के साथ सर्व दलीय समिति के लोगों ने सांसद आशीष दुबे से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सोपा। इस मौके पर सांसद आशीष दुबे ने सर्वदलीय समिति के साथ एक बैठक भी की और सिहोरा को जिला बनाने की मांग पर अपना समर्थन दिया। सर्वदलीय समिति के लोगों का कहना है कि सिहोरा को जिला बनाने की मांग लंबे अरसे से की जा रही है लेकिन अभी तक इस मामले में थोड़ी बहुत ही कार्यवाही की गई है। उन्होंने सांसद आशीष दुबे से सिहोरा को जल्द से जल्द जिला बनाने की मांग की है।

HIGHLIGHTS

  • सिहोरा को जिला बनाने की मांग ने फिर पकड़ा जोर।
  • सर्वदलीय समिति ने सौंपा ज्ञापन।
  • सांसद आशीष दुबे को सोपा ज्ञापन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *