120 लीटर कच्ची शराब एवं 5 लीटर जहरीली कच्ची शराब जप्त

By: PalPal India News
November 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी की टीम द्वारा 2 महिलाओं को 120 लीटर कच्ची शराब तथा 1 आरोपी को 5 लीटर जहरीली कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया तथा कच्ची शराब बनाने हेतु ड्रम एवं डिब्बो में भरा हुआ लगभग डेढ हजार लीटर लाहन नष्ट किया गया।

कटंगी पुलिस ने बताया कि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कूड़न मोहल्ला निवासी मुमताज कुछबंधिया एवं संपत बाई कुचबंधिया अपने-अपने घर के सामने अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने के लिये रखे खड़ी है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी की संयुक्त टीम द्वारा कूडन मोहल्ले मे दबिश दी गयी दो महिलाये घर के बाहर प्लस्टिक की डिब्बे रखे खड़ी दिखी घेराबंदी कर दोनो को पकडा जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम मुमताज कुचबंधिया एवं संपत बाई कुचबंधिया बतायी दोनों 4-4 प्लास्टिक के डिब्बो में 60-60 लीटर कच्ची शराब रखे मिली। दोनोे आरोपिया से 120 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुये कच्ची शराब बनाने हेतु ड्रम एवं डिब्बो में भरा हुआ लगभग डेढ हजार लीटर लाहन नष्ट करते हुये दोनों आरोपिया के खिलाफ कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार मोहम्मद सिकंदर मंसूरी अवैध कच्ची शराब बेचने की फिराक में रखे खडा है जो पंचमपुरा वार्ड नम्बर 8 से ग्राम ककरेहटा तरफ जाने वाला है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान ककरेहटा रोड हिरन नदी पुल के नीचे रोड़ पर दबिश दी। जहां एक व्यक्ति एक प्लास्टिक की कुपिया लिये जा रहा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद सिकंदर मंसूरी बताया जो कुपिया में लगभग 5 लीटर कच्ची शराब रखे मिला।

HIGHLIGHTS

  • अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार।
  • क्राईम ब्रांच और थाना कटंगी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
  • 120 लीटर कच्ची शराब एवं 5 लीटर जहरीली कच्ची शराब जप्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *