पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना हो गई है। जहाँ आईटीओ पर एक युवती के साथ हैवान तीन लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। यह वारदात यही नहीं रुकी बल्कि युवती के साथ ऑटो में ऑटो चालक ने भी गैंगरेप किया। हालाँकि इस मामले में ऑटो चालक समेत तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
देश में रेप की वारदात बढती जा रही है जिसे रोकने सरकार के प्रयास विफल होते नजर आ रहे है। बीते दिनों देश के कई हिस्सों में रेप की वारदात हुई और इसी क्रम में दिल्ली में आईटीओ पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आईटीओ गैंगरेप मामले में दिल्ली पुलिस ने ऑटो ड्राइवर समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का एम्स में उपचार चल रहा है। आरोपियों ने इस घटना को रात 10-11 बजे के बीच अंजाम दिया है। आईटीओ पर युवती संग पहले तो तीन लोगों ने गैंगरेप किया। इसके बाद ऑटो चालक ने राजघाट के पास गांधी स्मृति वाली सर्विस रोड पर ले जाकर उसके साथ ऑटो में दुष्कर्म किया। बार-बार किए गए दुष्कर्म के कारण युवती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया, जिसका इलाज एम्स में चल रहा है।
यह वारदात 11 अक्तूबर की रात करीब 9.30 बजे हुई। जहाँ ओडिशा की रहने वाली 34 वर्षीय युवती अर्धनग्न अवस्था में राजघाट से पैदल चलते हुए सराय काले खां पहुंच गई। तभी नौ सेना के एक अधिकारी ने युवती को देखा उसके निजी अंगों से खून बह रहा था। इसके बाद अधिकारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की मानें तो अगर नेवी के अधिकारी पुलिस को इस बात की सूचना नहीं देते तो युवती की मौत भी हो सकती थी। युवती को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसके निजी अंगों का ऑपरेशन किया गया और फिलहाल पीड़िता का मानसिक इलाज एम्स में जारी है। करीब 21 दिन की कड़ी मेहनत के बाद तीनों आरोपियों और ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल युवती ओडिशा की रहने वाली है पीड़िता के किसी साथी ने उसे दिल्ली में अच्छी नौकरी दिलाने के लिए दिल्ली बुलाया था। इस दौरान उसका साथी उसका खर्चा उठा रहा था। इस कारण दरअसल फिलहाल पीड़िता नेबसराय में ननों के पास रहती थी। यहां पर उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा तो वह जुलाई में सड़क पर आ गई। इसके बाद पीड़िता सड़क पर भटकते-भटकते पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां आईटीओ आरोपी प्रमोद व शमशुल उसे मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों में खींचकर ले गए जहां उसका गैंगरेप किया गया। उसे ऑटो चालक प्रभु ने देख लिया। इसके बाद तीनों ने उसका गैंगरेप किया।
ऑटो चालक प्रभु उसे ऑटो में डालकर रिंग रोड व फिरोजशाह कोटला किले के पिछे सर्विस रोड पर ले गया। यहां उसने युवती संग कई बार रेप किया। इसके बाद युवती को अर्धनग्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। बार-बार हुए गैंगरेप के कारण युवती सदमें में चली गई। बता दें कि फिलहाल पीड़िता का मानिसक इलाज एम्स में जारी है।