सलमान के बाद अब बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ को जान से मारने की धमकी

By: PalPal India News
November 7, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मुंबई। अभी तक सिर्फ सलमान को धमकी मिल रही थी लेकिन आज बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान को थ्रेट कॉल के जरिये जान से मारने की धमकी मिली। इस मामले पर मुंबई पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है की एक्टर को थ्रेट कॉल आया है। इस मामले में पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच में जुट गई है और इस पर और जानकारी हासिल करने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि जिस नंबर से फोन कॉल आया है, वो फैजान नाम से रजिस्टर्ड है।

पुलिस के पास आयी थी कॉल

शाहरुख खान को यह धमकी पुलिस स्टेशन के फोन में दी गई है। हालांकि फोन करने वाले व्यक्ति ने किसी भी प्रकार का अमाउंट नहीं बताया है। इसका मतलब है कि अभी तक किसी भी तरह की धनराशि की मांग नहीं है। फिलहाल अब तक शाहरुख खान की टीम की तरफ से भी पुलिस को किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।

पहले भी मिल चुकी है शाहरुख धमकी

बता दें, शाहरुख खान हमेशा से ही अंडरवर्ल्ड की हिट लिस्ट में रहे हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले साल अक्टूबर में भी उन्हें फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इस बारे में एक्टर ने महाराष्ट्र पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें Y+ सुरक्षा दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *