पलपल इंडिया प्रतिनधि। वफ़रक्षेत्र मडियादो अंतर्गत भूलखेड़ा गांव में खेत में पानी दे रहे किसान पर तेंदुआ द्वारा हमला कर दिया गया जिससे किसान घायल हो गया। किसान द्वारा शोर मचाने व अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति की आहट पाकर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। जानकारी के अनुसार सुंदर आदिवासी निवासी भूलखेड़ा गुरुवार दोपहर को गांव के समीप खेत में लगी अरहर की फसल में पानी दे रहा था तभी अचानक तेंदुआ द्वारा हमला किया गया। ग्रामीणों के शोर करने पर तेंदुआ खेतों में भाग गया। हमले की सूचना होने पर वफ़रक्षेत्र अधिकारी मडियादो जीएस चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को अपने वाहन से इलाज के लिए मडियादो अस्पताल भेजा गया जहा से घायल को हटा रेफर किया गया। तेंदुए के हमले से सुंदर के हाथ ओर गर्दन में घाव आया है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची टीम द्वारा तेंदुआ की उपस्थिति का प्रमाण पता करने के लिए कुछ खेतों में सर्चिंग की गई। इस दौरान टीम को तेंदुआ के खेत के रास्ते से जंगल में जाने के पद चिन्ह मिले। बता दे कि मडियादो के जंगल 2016 में पन्ना टाइगर रिजर्व का वफरक्षेत्र घोषित होने के बाद संरक्षण के चलते वन्य जीव संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। आए दिन तेंदुआ, भालू , हाइना, नीलगाय, जंगली सूअर, सहित अन्य वन्य जीव आए दिन ग्रामीणों को देखने मिलते है। तेंदुआ द्वारा किए हमले से घायल सुंदर आदिवासी का इलाज कराकर नियम अनुसार मिलने वाली सहायता दी जाएगी। ग्रामीणों को अकेले जंगल में जाने या हिंसक वन्यजीव के उपस्थिति के प्रमाण मिलने पर तत्काल वहां से हटने की अपील की गई है।
HIGHLIGHTS