पलपल प्रतिनधि जबलपुर। छठ पूजा से जुड़ी एक धार्मिक कथा भी प्रचलित है जो माता सीता से जुड़ी है। छठ पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाये जाने वाला एक आस्था का पर्व है। दिवाली के 6 दिनों बाद ही छठ पूजा की शुरूआत हो जाती है। पौराणिक कहानियों के अनुसार त्रेतायुग में माता सीता ने छठ पूजा व्रत रखकर सूर्यदेव को अर्ध्य दिया था। माना जाता है कि माता सीता ने यहां छठ व्रत कर इस पर्व की शुरूआत की थी। उसी तर्ज पर आज समिति के द्वारा राम परिवार की झांकी निकाली गई एवं माता सीता जी ने जबलपुर श्रद्धालुओं के साथ घाट पर छठी मैया का व्रत रखा सूर्य देव की उपासना की।
HIGHLIGHTS