कलयुगी कृष्ण ने की अपनी माँ की बेरहमी से हत्या, वजह जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे

By: PalPal India News
November 9, 2024

पलपल इण्डिया प्रतिनधि। आपने पूत कपूत सुना होगा लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती ऐसी ही वारदात दिल्ली के बदरपुर इलाके में हुई जिसके बारे में जानकर आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे और आप सोच में पड़ जाएंगे कि कोई ऐसा भी कर सकता है क्या? दरअसल एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने अपने पिता को फोन किया और घर बुलाया तब पिता को पता चला कि बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी है। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो मामले की जांच की और इस हत्या का कारण पता किया।

6 नवंबर को अस्पताल से पुलिस को मिली सूचना

6 नवंबर की शाम करीब 5 बजे अपोलो अस्पताल सरिता विहार से दिल्ली पुलिस को बताया गया की यहाँ एक मृतक महिला को लाया गाय है और उसकी मौत शरीर पर चोट की वजह से हुई है। सुरजीत सिंह ही अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शुरु की मामले की जांच

पुलिस मौके पर पहुंचीऔर शव को बरामद करके जांच में जुट गई। जांच में पता चला कि जिस महिला की हत्या हुई है उसी के बेटे कृष्ण कांत जिसकी उम्र 31 साल है, उसने ही अपनी माँ गीता का खून किया है गीता के शरीर पर धारदार हथियार से कई बार वार किये गए थे। इसके बाद कृष्ण के पिता को जब इस बारे मैं पता चला तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से सुरजीत अपनी पत्नी यानी कृष्ण की  को अस्पताल ले गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कनाडा जाने से रोका था माँ ने इसलिए की हत्या 

पुलिस की पूछताछ में कृष्ण कांत ने बताया कि वो और उसके भाई, दोनों की शादी नही हुई है। वो कनाडा जाकर शिफ्ट होना चाहता था मगर माता-पिता शादी के बाद जाने के लिए कहते थे। इसी बात को लेकर कृष्णकांत अपनी मां गीता से काफी नाराज था और 6 नवंबर को इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई। इसके बाद उसने गुस्से में आकर अपनी मां की हत्या कर दी। उसने अपनी मां की हत्या उस चाकू से की जिसे वो कुछ समय पहले ही खरीदकर लाया था। इसी कारण पुलिस को लगता है हत्या की प्लानिंग पहले ही कर ली गई थी। अभी आरोपी बेटा कृष्ण कांत को मां की हत्या के केस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *