थाने में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मचाया उत्पात, वीडियो वायरल

By: PalPal India News
November 9, 2024

पलपल इण्डिया प्रतिनधि। कटनी कोतवाली थाने के बीजेपी अंदर युवा मोर्चा के कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के उत्पात मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार से वायरल है।

वीडियो में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस थाना परिसर में गाली देते दिख रहे हैं। वीडियो में एक युवक कहता नजर आ रहा एसआई साहब को बुलाया जाए। पुलिसकर्मी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि जिस पदाधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है, उसने वीडियो और ऑडियो से छेड़छाड़ करने की बात कही है।

HIGHLIGHTS

  • थाने में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मचाया उत्पात।
  • भाजयुमो कार्यकर्ताओं का वीडियो वायरल।
  • जिसका वीडियो वायरल उसने कही वीडियो से छेड़छाड़ होने की बात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *