सोशल मीडिया पर गलत कॉमेंट्स करना पड़ा महंगा,छात्र की दो नाबालिगों ने की पिटाई

By: PalPal India News
November 11, 2024

पलपल इण्डिया प्रतिनधि। सोशल मीडिया में गलत कमेंट करना एक स्कूली छात्र को भारी पड़ गया। दो नाबालिग युवकों ने छात्र को स्कूल के बाहर पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। छात्र को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की जिसका वीडियो वायरल हो गया है। दोनों युवकों ने मारपीट के दौरान वीडियो भी बना लिया था जिसे बाद में वायरल कर दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद मामला सामने आया। गौरीघाट पुलिस ने वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच के साथ ही अपचारी बालकों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

HIGHLIGHTS

  • स्कूली छात्र की दो नाबालिगों ने की पिटाई
  • सोशल मीडिया के गलत कॉमेंट्स करना पड़ा महंगा
  • मारपीट का वीडियो बनाकर किया वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *