सूने मकान को चोरों ने बनाया अपना निशाना, ले गए लाखों का सामान

By: PalPal India News
November 11, 2024

पलपल इण्डिया प्रतिनधि। घमापुर थाना अंतर्गत एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घर में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति इलाज कराने नागपुर गए थे तो सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने रात में मकान का ताला तोड़ा और सोने चांदी के जेवर समेत नगदी और बर्तन पर हाथ साफ कर दिए। बुजुर्ग दंपत्ति जब लौटकर घर आए तो उन्होंने घर के समान को बिखरा हुआ पाया। इसके बाद उन्हें चोरी का पता चला उन्होंने इसकी रिपोर्ट घमापुर थाने में दर्ज कराई पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

HIGHLIGHTS

  • सोने चांदी के जेवर और नगदी समेत बर्तन पार।
  • घमापुर थाना अंतर्गत चोरी की वारदात।
  • इलाज कराने नागपुर गए थे बुजुर्ग दंपत्ति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *