रेलवे स्टेशन स्टेशन पर दो लोगों के शव उठाते वक्त ट्रेन की चपेट में आए,चौकी प्रभारी का कटा हाथ

By: PalPal India News
November 11, 2024

पलपल इण्डिया प्रतिनधि। दमोह में बांदकपुर चौकी प्रभारी और कॉन्स्टेबल ट्रेन की चपेट में आ गए। इसमें चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र मिश्रा का हाथ कट जाने की खबर है तो कॉन्स्टेबल की हालत भी गंभीर है। चौकी प्रभारी को जबलपुर रेफर किया गया है। हादसा रविवार रात करीब 8 बजे बांदकपुर चौकी क्षेत्र में आने वाले रेलवे स्टेशन पर हुआ। बता दें रात में बिलासपुर-भोपाल ट्रेन से दो युवकों की गिरकर मौत हो गई। दमोह पुलिस को इसकी सूचना मिली।

इस पर बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा और आरक्षक के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक पर दोनों के शव उठाने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां ट्रेन आ गई। दोनों को ट्रेन की टक्कर लग गई। हादसे में चौकी प्रभारी का हाथ कट गया। वहीं, आरक्षक भी घायल होकर बेहोश हो गया। सूचना पर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर राजेंद्र मिश्रा को जबलपुर रेफर किया गया है। दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि यदि जबलपुर बेहतर इलाज नहीं होता, तो एयर एंबुलेंस से बड़े अस्पताल भेजा जाएगा। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिस ट्रेन से टक्कर लगी है, वह ट्रेन कौन सी थी।

HIGHLIGHTS

  • चौकी प्रभारी का ट्रेन की चपेट ने आने से हाथ कटा
  • 100 डायल आरक्षक भी घायल
  • रेलवे स्टेशन स्टेशन पर दो लोगों के शव उठाते वक्त ट्रेन की चपेट में आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *