पलपल इण्डिया प्रतिनधि। ‘शक्तिमान’ एक बार फिर हम सभी के बीच आ रहा है इस बात की जानकारी खुद मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर और वीडियो क्लिप शेयर करते हुए दी है। भारत का सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ एक बार फिर दर्शकों के बीच धमाका करने के लिए आ रहे है।
90 के दशक का सबके दिलो पर राज़ करने वाला भारत का पहला सुपरहीरो जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद था। ‘शक्तिमान’ का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना सबके पसदंदीदा एक्टर है आज भी लोग उनके इस धारावाहिक के बारे में बात करते रहते हैं। यह ख़ास शो टीवी पर रविवार के दिन दोपहर के 12 बजे प्रसारती होता था। 1997 से 2005 तक राज करने वाला ये बेहतरीन शो इस शो को दूरदर्शन का सबसे कल्ट शो माना जाता है। इस शो को पसंद करने वालो के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है की अब एक बार फिर ‘शक्तिमान’ लोगों के बीच चर्चा में आ गया है। इस मशहूर शो के साथ देश के सबसे पसंदीदा सुपरहीरो मुकेश खन्ना वापसी करने के लिए तैयार हैं।
मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रशंसकों को एक खुशखबरी दी है और अपने अधिकारिक यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर एक टीजर भी शेयर किया है। टीजर के साथ उन्होंने लिखा, ‘उनके लौटने का समय आ गया है। हां! जैसा कि अंधकार और बुराई आज के बच्चों पर हावी हो रही है… उनके लौटने का समय आ गया है। वह एक संदेश लेकर लौटे हैं। वह एक शिक्षा लेकर लौटे हैं। आज की पीढ़ी के लिए। उनका स्वागत करें। दोनों हाथों से ! अभी देखें टीजर।’