पलपल इण्डिया प्रतिनधि। भोपाल में रेलवे स्टेशन पर एक दर्ददनाक हादशे की घटना सामने आई है। दरअसल, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही महिला का पैर फिसला और वह ट्रेन की चपेट आ गई और उसकी मौत हो गई है।
दरअसल, भोपाल में रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थी तभी महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है की महिला का नाम बिंदु परिहार जिसकी उम्र 45 थी। बिंदु नरसिंहपुर की रहने वाली थी। वह अपने देवास स्थित रिश्तेदार के घर मिलने जा रही थी। महिला को भोपाल से मालवा एक्सप्रेस से देवास जाना था। हालांकि, गलती से महिला प्लेटफार्म पर खड़ी समता एक्सप्रेस के S3 कोच में चढ़ गई इस दौरान समता एक्सप्रेस में रफ्तार पकड़ ली। तब महिला को मालूम चला कि यह मालवा एक्सप्रेस नहीं है। महिला ट्रेन से नीचे उतरने की कोशिश करने लगी इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस कर घीसट गई जहां उसकी मौत हो गई।