पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में रविवार को झलौन शराब दुकान के मैनेजर से हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मुख्य आरोपी शराब के ही दुकान का पूर्व कर्मचारी संजू पाल है, जिसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक इन आरोपियों को मोबाइल लोकेशन के जरिये पकड़ा गया है जहाँ आरोपियों के साथ कार और लूटी गई राशि बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है की लूट का असली मास्टरमाइंड शराब दुकान का पुराना कर्मचारी था
दरअसल रविवार दोपहर को झलौन शराब दुकान का मैनेजर राकेश राजपूत एक लाख 70 हजार रुपये लेकर तेंदूखेड़ा आ रहा था, तभी नागाबाबा के पास कार सवार लुटेरों ने उसके बैग को छीन लिया और बाइक को टक्कर मार दी। इससे मैनेजर और उसका साथी खाई में गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर तेंदूखेड़ा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके बाद साइबर सेल द्वारा पुलिस ने मौजूद आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उनका भांडा फोड़ दिया। इस मामले में राजेंद्र लोधी, देवा लोधी, और शैलेन्द्र उर्फ शिल्लू को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को संजू पाल नामक आरोपी पर संदेह हुआ जिसके आधार पर पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया। जिसके बाद’ संजू ने लूट की घटना को स्वीकार किया और अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और लूटी गई राशि 1 लाख 71 हजार रुपये भी बरामद कर ली।
तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार ने बताया, आरोपी संजू पाल शराब की दुकान पर काम करता था, वह पुराना कर्मचारी था लेकिन कुछ समय पहले संजू का शराब मैनेजर से विवाद हो गया, जिसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। यह विवाद मैनेजर ने उसे एक बियर कमीशन देने से मना कर दिया था और उसकी अवैध शराब भी पकड़ी थी। इस विवाद के कारन संजू ने उसने मैनेजर की हत्या का प्लान बनाया था, लेकिन योजना सफल नहीं हो पाई। आरोपी ने अपने साथियों के साथ पहले बैग लूटा और फिर बाइक को टक्कर मारी।