ग्रामीणों ने किया मृतक महिला का शव रख प्रदर्शन, दो आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

By: PalPal India News
November 12, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। जपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हटा रजपुरा तिराहे पर एक मृतक महिला का शव रखकर दबंग आरोपितो की गिरफ्तारी ओर पुलिस कार्यवाही के खिलाफ मृतक महिला के परिजन और ग्रामीणों द्वारा जाम लगाते हुए मांग की गई। मामला रजपुरा थाना क्षेत्र के दमोतीपुरा पनारी गांव से जुड़ा हुआ। तीन घंटे तक लगे जाम के बाद रजपुरा पुलिस द्वारा आरोपितों के खिलाफ मामला जांच में लेते हुए परिजनों को समझाया गया और शव घर भेजकर रस्ता खुलवाया गया। मृतक की बेटी कल्पना के अनुसार उसकी मां चंदा सींग लोधी को 5 नवंबर को कार्तिक स्नान के लिए गोमती यादव द्वारा तालाब पर ले जाया गया । वहां पहुंचने के बाद मौके पर संजू यादव भी पहुंच गया। मेरी मां का गोमती यादव द्वारा सभी के सामने अपमानित किया ओर मारपीट की गई जिससे आहत होकर मेरी मां ने घर आकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।

पुलिस पर पक्षपात कार्यवाही का आरोप स्थानीय पुलिस पर मृतक महिला के परिजनों सहित अन्य के द्वारा पक्षपात का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई। स्वजनो के अनुसार वह दो दिन महिला के साथ हुई मारपीट की शिकायत करने थाने पहुंचे मगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। दाह संस्कार के जाते समय दोबारा आरोपित संजू यादव द्वारा मृतक महिला की बड़ी बहिन पार्वती को पत्थर मार दिया गया जिस वजह से स्वजनो में नाराजगी बढ़ गई थी और परिजन सड़क पर शव रखकर मांग करने में जुट गए थे। मौके पर पहुंचे अनुविभागीय पुलिस अधिकारी प्रशांत सिंह सुमन और नायब तहसीलदार मडियादो शिवराम चढ़ार द्वारा स्वजनों को कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया गया जिसके बाद शव हटाते हुए पुलिस उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया।

पनारी गांव के पास एक स्थान पर अवैध रेत रखी गई है जिसकी निगरानी मृतक महिला का पति दयाल लोधी करता था। आरोपित संजू यादव उक्त स्थल से रेत उठाता था जिसकी वजह से दोनों पक्षों में विवाद बना हुआ था। बता दे कि उक्त रेत का भंडारण अवैध है महिला चंदा बाई लोधी के द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन किया गया। परिजनों द्वारा संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। परिजनों के कथन ले लिए गए है पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपरांत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

HIGHLIGHTS

  • तीन घंटे तक सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन।
  • दो आरोपियों पर कार्रवाई की मांग।
  • परिजनों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *